Story 3) - Anger Very Deadly(क्रोध बड़ा घातक )
* !! Anger very deadly !*
A saint was running his life with food found in alms. He used to go to different villages every day and ask for alms. One day he came to the elder Seth of the village to beg for alms. Seth (Richman)gave a little grain to the saint and said that Guruji I want to ask a question.
The saint took the grain from Seth(Richman) and said okay ask. Seth said that I want to know why people fight.
The saint (Richman)kept quiet for a while and then said that I have come here to take alms, did not come to answer your silly questions. Seth became very angry on hearing this. He lost control of himself and said what kind of a saint you are, I donated and you are telling me like this. Seth angrily told the saint a lot. The saint was listening quietly. He did not turn back even once.
After some time, Seth's anger subsided, then the saint told him that brother, as soon as I said the opposite things to you, you got angry. You shouted at me in anger. If I had also become angry at this time, there would have been a big quarrel between us.
Anger is the root cause of every quarrel and peace can end every dispute. If we do not become angry then there will never be debate. If you want happiness and peace in life, then anger should be controlled. Meditate daily to control anger.
*Education:-*
* The essence of this topic is that whether we are family or workplace, we should remain calm. If anyone is angry, then we should answer him calmly. As soon as we leave peace and anger, even a small thing can do great harm.
* Always be happy. *
* What is received is sufficient. *
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
Hindi Translation :
*!! क्रोध बड़ा घातक !!*
:::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::
एक संत भिक्षा में मिले अन्न से अपना जीवन चला रहे थे। वे रोज अलग-अलग गांवों में जाकर भिक्षा मांगते थे। एक दिन वे गांव के बड़े सेठ के यहां भिक्षा मांगने पहुंचे। सेठ ने संत को थोड़ा अनाज दिया और बोला कि गुरुजी मैं एक प्रश्न पूछना चाहता हूं।
संत ने सेठ से अनाज लिया और कहा कि ठीक है पूछो। सेठ ने कहा कि मैं ये जानना चाहता हूं कि लोग लड़ाई-झगड़ा क्यों करते हैं?
संत कुछ देर चुप रहे और फिर बोले कि मैं यहां भिक्षा लेने आया हूं, तुम्हारे मूर्खतापूर्ण सवालों के जवाब देने नहीं आया। ये बात सुनते ही सेठ एकदम क्रोधित हो गया। उसने खुद से नियंत्रण खो दिया और बोला कि तू कैसा संत है, मैंने दान दिया और तू मुझे ऐसा बोल रहा है। सेठ ने गुस्से में संत को खूब बातें सुनाई। संत चुपचाप सुन रहे थे। उन्होंने एक भी बार पलट कर जवाब नहीं दिया।
कुछ देर बाद सेठ का गुस्सा शांत हो गया, तब संत ने उससे कहा कि भाई जैसे ही मैंने तुम्हें पसंद से विपरीत बातें बोलीं, तुम्हें गुस्सा आ गया। गुस्से में तुम मुझ पर चिल्लाने लगे। अगर इसी समय पर मैं भी क्रोधित हो जाता तो हमारे बीच बड़ा झगड़ा हो जाता।
क्रोध ही हर झगड़े का मूल कारण है और शांति हर विवाद को खत्म कर सकती है। अगर हम क्रोध ही नहीं करेंगे तो कभी भी वाद-विवाद नहीं होगा। जीवन में सुख-शांति चाहते हैं तो क्रोध को नियंत्रित करना चाहिए। क्रोध को काबू करने के लिए रोज ध्यान करें।
*शिक्षा:-*
*इस प्रसंग का सार यह है कि घर-परिवार हो या कार्यस्थल हमें शांत रहना चाहिए। अगर कोई गुस्सा कर भी रहा है तो हमें उसका जवाब शांति से देना चाहिए। जैसे ही हमने शांति को छोड़ा और क्रोध किया तो छोटी सी बात भी बड़ा नुकसान कर सकती है।*
*सदैव प्रसन्न रहिये।*
*जो प्राप्त है, पर्याप्त है।।*
✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️
Comments
Post a Comment